Mirage Writings

Everything is mirage

टूटे दिल से वो मोहब्बत निभाते चला गया! — 2nd Nov 2022

टूटे दिल से वो मोहब्बत निभाते चला गया!

कश के धुंए में वो उसकी यादों को उड़ाता चला गया,
ये तोह उसका नशा था जो वो खुद को भी भुलाता चला गया।

उसके आने का दिलासा दे खुद को भी समझता चला गया,
जो हसीं कभी हो ना सकी उसकी वो उसे ही मनाता चला गया।

जिस दरिये का पानी खारा हो गया उस समंदर में खुद को डुबाता चला गया,
जले ख़्वाब जहां उन लपटों में खुद को भी जलाता चला गया।

हर रात वो दिल की सर्द को बढ़ाता चला गया,
हर सुबह वो उसे ख़्वाबों में दफनाता चला गया।

फूटे शीशे में वो उसे खूबसूरत बताते चला गया,
वो चांद की रोशनी को सवेरा बताते चला गया।

वो फूल की पलकों से लहू बहाते चला गया,
टूटे दिल से वो मोहब्बत निभाते चला गया!

©अनिकेतकोहली

वो चांद और तुम! —

वो चांद और तुम!

वो चांद मुझे भी देख रहा है,
वो चांद उसे भी देख रहा है

मैं उस चांद में उसे देख रहा हूं,
वो भी उस चांद में मुझे देख रही होगी

वो चांद भी सोचता होगा हमें खुद में छिपा लेता,
इस दुनिया से आज़ाद कर वो हमें यूं मिला देता

वो चांद मुझे भी देख रहा है,
वो चांद उसे भी देख रहा है

मेरी रातों का सहारा बन चुका है अब यह चांद,
मैं ना सही मेरे लिए तुम्हारा बन चुका है अब यह चांद

तुम्हारी तलब का गुज़ारा बन चुका है अब यह चांद,
मेरे अधूरेपन का सहारा बन चुका है अब यह चांद।

©अनिकेतकोहली

दिल एक खिलौना है! —

दिल एक खिलौना है!

दिल एक खिलौना है
कभी हंसाता है कभी रुलाता है,
दिल एक खिलौना है
जो टूट कर भी साथ निभाता है,
दिल एक खिलौना है
कभी खुद को खुद ही के राज़ बताता है,
दिल एक खिलौना है
जो कभी खुद से मिलने से भी इतराता है !

© अनिकेतकोहली

फर्क नहीं पड़ेगा! — 1st Nov 2022

फर्क नहीं पड़ेगा!

टूट जाना, बिखर जाना
पर थाम लेना खुद को,
एक दिन आयेगा जब फ़र्क नही पड़ेगा।

दुनिया से छुपा लेना खुद को,
बुझी आग में जला लेना खुद को,
इन पत्थरों तले दबा लेना खुद को,
एक दिन आयेगा जब फ़र्क नही पड़ेगा।

इस दरिया को छलकने मत देना,
इस खामोशी को दिखने मत देना,
किसी कोने में जा ज़रा सा तड़प लेना,
एक दिन आयेगा जब फ़र्क नही पड़ेगा।

©अनिकेतकोहली

Design a site like this with WordPress.com
Get started